Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के सभी 13 जिले कोरोना की चपेट में, 91 नए पॉजिटिव केस
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के सभी 13 जिले कोरोना की चपेट में, 91 नए पॉजिटिव केस

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अस्पतालों में 186 पॉजिटिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। विभिन्न राज्यों से प्रवासियों की वापसी के बाद है उत्तराखंड में कोरोना के मामले चार गुणा रफ्तार से बढ़े हैं।

उत्तराखंड के सभी 13 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 92 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से संक्रमण से अछूते रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ में अब कोरोना कोरोना ने दस्तक दे दी है।

नैनीताल में सबसे अधिक 57 मामले सामने आए हैं। यह सभी मरीज ट्रेन से महाराष्ट्र से वापस लौटे लोग हैं। वहीं देहरादून में भी दस संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीज चमोली जिले के घाट ब्लॉक के भी शामिल हैं जिनके सैंपल की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई है। लिहाजा इनकी गिनती देहरादून जिले में ही की गई है। चंपावत से भी सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पिथौरागढ़ में भी दिल्ली से वापस लौटे दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व उधमसिंहनगर से कोरोना संक्रमण के तीन-तीन तथा पौड़ी और हरिद्वार से दो-दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 244 पहुंच गई है।

कोरोना से दूसरी मौत…

ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गई। मूलरूप से बिजनौर निवासी महिला कैंसर से पीड़ित थी और बीती 19 मई को एम्स में भर्ती हुई थी। हालांकि एम्स प्रशासन ने महिला मरीज की मौत का कारण टाइप टू रेस्पिरेट्री फैलियर बताया है। जबकि शासन इसको भी कोरोना से हुई मौत मान रहा है। इस तरह प्रदेश में यह कोरोना से दूसरी मौत है। 22 दिन पहले भी एम्स ऋषिकेश में ही भर्ती नैनीताल के लालकुआं निवासी एक महिला की मौत भी कोरोना से हो गई थी। यह महिला भी ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी।

अभी तक 56 संक्रमित हुए स्वस्थ

इस दौरान कुल 56 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अस्पतालों में 186 पॉजिटिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। विभिन्न राज्यों से प्रवासियों की वापसी के बाद है उत्तराखंड में कोरोना के मामले चार गुणा रफ्तार से बढ़े हैं। पिछले 15 दिन में ही कोरोना संक्रमण के 190 मामले सामने आ चुके हैं। यह सभी मरीज बाहर से लौटे प्रवासी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...