Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नितिन गडकरी ने 6 लेन वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

नितिन गडकरी ने 6 लेन वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण

12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 212 किमी 6-लेन दिल्ली – देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी,  केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी के साथ मुआयना किया।

चार खंडों में विभाजित यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली के अक्षरधाम के पास डीएमई से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत के खेकड़ा में ईपीई इंटरचेंज से शामली, सहारनपुर होकर देहरादून तक बन रहा है। डाटकाली में 1995 करोड़ रुपए की लागत से 340 मीटर लंबी 3-लेन टनल बन रही है, इससे एक से जाने और दुसरे से आने की सुविधा होगी।

पूरे कॉरिडोर के निर्माण में मुख्यतः कई विशेष प्रावधान किए गए है। इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित रखा गया है। यहां 12 किमी का एलिवेटेड रोड़, 6 पशु अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 2 बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का प्रावधान है। पूरे एक्सप्रेस-वे में 113 वीयुपी, एलवीयुपी, एसवीयुपी, 5 आरओबी, 4 बड़े पुल और 62 बस शेल्टर्स बनाए जा रहे है। साथ ही 76 किमी सर्विस रोड़, 29 किमी एलिवेटेड रोड़ के अलावा 16 एन्ट्री – एग्जिट पॉइंट्स भी बनाए जा रहे है।

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली – देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर 12 वे-साइड एमेनिटिज का प्रावधान है। मुख्य रुप से इस राजमार्ग से हरिद्वार की कनेक्टिविटी के लिए 2095 करोड़ रुपए की लागत से 51 किमी 6-लेन ग्रीलफील्ड मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली – देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली से देहरादून यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 2 से 2.5 घंटे हो जायेगा। इस कॉरिडोर से वर्तमान की 235 किमी की दूरी घटकर 212 किमी होगी। समय और इंधन की बचत होगी, प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...