उत्तराखंड के इस जिले से आज बुरी खबर सामने आई हैं सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मुनकटिया के पास एक वाहन में ऊपर पहाड़ से मलवा गिर गया है। जिसमे 11 लोगों के फंसे होने की संभावना है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होते एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जो गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे।
अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया
1. ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र 02.
कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र
क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र
गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार
अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार
शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार
रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु
टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल
पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल


Leave a comment