Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण देहरादून में बढ़ रही मरीजों की संख्या
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण देहरादून में बढ़ रही मरीजों की संख्या

कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इसके बाद लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार भी आने लगा है जिससे अस्पतालों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

भीषण गर्मी के बाद जब मॉनसून सीजन आया तो कहीं ना कहीं लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली लेकिन दूसरी ओर सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिला है।

[videopress bj1pkaSh]

देहरादून के मुख्य जिला अस्पताल दून अस्पताल में बड़ी तादाद में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है जो सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित है।

इस पर दून अस्पताल के डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि क्योंकि दून अस्पताल देहरादून का इकलौता बड़ा जिला अस्पताल है इसलिए ज्यादातर मरीज यहां इलाज करवाने आते हैं साथ ही जो करवट मौसम ने ली है उस वजह से भी इस प्रकार की बीमारी होना एक आम बात है मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसके लिए दून अस्पताल आवश्यकता अनुसार दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...