श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) के नव निर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर कारगी चौक में संपन्न हो गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि एकता में ही शक्ति है उन्होंने “संघे शक्ति कलौयुगे” उक्ति के अनुरूप एक होकर संस्थान एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को रंगों के उत्सव होली की भी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर बीकेटीसी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।l

समारोह का संचालन वेदपाठी तथा संघ उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट ने किया।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी महामंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष अमित राणा, केदार सिंह रावत, संयुक्त मंत्री अजय सती, भगवती सेमवाल संगठन मंत्री संदीप कपरवाण, दीपक पंवार,संयोजक संजय भट्ट, प्रचार मंत्री अतुल डिमरी ओम प्रकाश शुक्ला, सरिता भण्डारी, नारायण भट्ट नरेन्द्र खाती, हरेन्द्र कोठारी, संजय कुमार, बलवीर बिष्ट, पंकज कुमार विजय सिंह, प्रदीप भट्ट, राम सिंह राणा ने पद एवं कार्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर संघ के पूर्व पदाधिकारी जगमोहन बर्त्वाल, देवीप्रसाद तिवारी,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, वीरेंद्र सेमवाल,बल्लभ सेमवाल, विश्वनाथ, संजय भंडारी, मोहन प्रसाद मैखुरी, दिनेश भट्ट, मंजेश भुजवाण, चंद्रप्रकाश भट्ट, भरत कुंवर, रामू सहित स्थानीय आगंतुक भी मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this