Wednesday , 9 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हनुमान जन्मोत्सव पर लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ एवं गौमुख गौशाला के नवीन शेड का शुभारंभ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

हनुमान जन्मोत्सव पर लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ एवं गौमुख गौशाला के नवीन शेड का शुभारंभ

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यमकेश्वर के तल्ला बनास के लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ, गौशाला के नवीन शेड का शुभारम्भ और कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान सहित आसपास के गांवों से लेकर ऋषिकेश और देहरादून से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे।

देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर यमकेश्वर के तल्ला बनास के लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश भर के सभी मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा हुआ है।

लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ किया गया और इसके बाद 12 बजे हवन किया गया। हवन समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से लेकर ऋषिकेश और देहरादून से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, ऋषिकेश से आरएसएस के प्रचारक गोविन्द अग्रवाल, आजतक के संपादक मनजीत नेगी, आलम सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर लोगों ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं के प्रति अपनी सुख, समृद्धि बनाये रखे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने गौमुख गौशाला के नये शेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर आजतक के संपादक मनजीत नेगी, आरएसएस के गोविन्द अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र, धनौरी, हरिद्वार द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष 2023’ अभियान के अंतर्गत तल्ला बनास, ब्लाक यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में किसान मेला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों, जैसे ज्वार, बाजरा, जौ, मडुआ, कौंणी, झंगोरा आदि के बारे में बताया।

उन्होंने मोटे अनाज में पाये जाने वाले पोषक तत्वों एवं इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। किसानों की आय बढ़ाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा मशरूम और सब्जी की खेती के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, धनौरी हरिद्वार के प्रभारी अधिकारी, डॉ. पुरूषोत्तम कुमार, डॉ. दीप्ति चौधरी एवं डॉ. सरिता वैश्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में चेतना नेगी, ट्रस्टी भी उपस्थित थी। मेले में किसानों को सब्जी बीज भी प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोग सम्मिलित हुए जिसमें 50 महिलाएं भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की आयोजक चेतना नेगी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हर साल मंदिर में सुंदर कांड का पाठ व हवन का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदर काल का पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे और उन्होंने हनुमान जी का पाठ किया और सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी यहां पर कृषि मेले का आयोजन किया गया जिसमें यहां के किसानों को बीज, बकरी और कई प्रकार के कीटनाशक दवाईयां वितरित की गई थी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...