Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ इगास पर्व पर सीएम धामी ने गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

इगास पर्व पर सीएम धामी ने गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है।

भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

 

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने भी इगास के अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक, उत्तराखंड के पावन लोकपर्व इगास (बग्वाल) की राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...