Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से प्रधानमंत्री के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...