Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगा दशहरा के उपलक्ष्य की पूर्व संध्या में मां गंगा के उद्गम स्थल में चलाया गया स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरसरोकार

गंगा दशहरा के उपलक्ष्य की पूर्व संध्या में मां गंगा के उद्गम स्थल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

गंगा शपथ के बाद गंगोत्री में गंगा के किनारे स्वच्छता अभियान के तहत 10 बोरे नए पुराने बस्त्र, कपड़े, पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें एकत्रित की गई।

गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा जी की जलधारा में वस्त्र श्रृंगार सामग्री विसर्जित करने पर तुले हैं। मां गंगा जी इन सब कृत्यों से व्यथित होती हैं।

उन्होंने गंगोत्री यमुनोत्री आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं से अपील की है कि मां गंगा जी की जलधारा में वस्त्र श्रृंगार सामग्री विसर्जित न करें। उन्होंने आगे कहा या एक अति दुखद पहलू है कि श्रद्धालु लोग पवित्र स्नान के बाद अपने पुराने कपड़े अंडरगार्मेंट्स भी गंगा किनारे छोड़ जाते हैं।

मां गंगा के धरती पर अवतरित होने के पावन पर्व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं, गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रदीप बिष्ट वो वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों, नगर पंचायत गंगोत्री के स्वच्छता कर्मियों के साथ गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा गंगा के मायके गंगोत्री में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आज के स्वच्छता अभियान में गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट, गंगा प्रहरी कमला बिष्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारियों व गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं व गंगा सभा गंगोत्री के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

आज के कार्यक्रम में नगर पंचायत गंगोत्री के सुरेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के गंगोत्री के जिला संयोजक रावल अशोक सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव रावल राजेश सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, रेंजर प्रदीप बिष्ट, गंगा प्रहरी समिति नौटियाल, जयप्रकाश नौटियाल के साथ नगर पंचायत गंगोत्री के धनराज सहित नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles