Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम के निर्देश पर, आज STF ने किया परीक्षा से जुड़ा ये बड़ा खुलासा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

सीएम के निर्देश पर, आज STF ने किया परीक्षा से जुड़ा ये बड़ा खुलासा

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड एसटीएफ ने महेश 2 दिनों के भीतर यूके एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में भर्ती के घोटाले बाजों को दबोच लिया है।

सूत्रों की माने तो इसमें सरकारी व गैर सरकारी करीब आधा दर्जन आरोपी हैं हालांकि इनकी संख्या अभी और बढ़ने के भी आसार हैं आपको बताते चलें दिसंबर माह में आयोजित हुई इस परीक्षा में 900 से अधिक पद थे जिसमें 150000 के आस पास अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तराखंड में अभी तक का यह सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है।

 

बता दें कि विगत दिनों परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने सीएम धामी से मिल उन्हें परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। साथ ही सीएम धामी को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके बाद धामी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।

 

सीएम धामी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद एफटीएफ टीम ने आज आरोपियों को धर दबोचा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...