Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 2915 नशीले इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

2915 नशीले इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार

50 हजार की नगदी व कार बरामद
धर्मनगरी में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2915 नशीले इंजेक्शन, 50 हजार की नगदी व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते रोज सी.आई.यू. प्रभारी को मिली सूचना पर सीआईयू रूडकी व रुड़की कोतवाली की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान डमडम चौक पर एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। संयुक्त टीम ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक कार छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें रखे 2915 नशीले इंजेक्शन व 50 हजार की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुलेमान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम बुढ्ढाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles