Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु घायल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला ने अवगत कराया कि आज केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रही मुुंबई निवासी मानसी (32 वर्ष) सोनप्रयाग पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे सोनप्रयाग चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

डाॅ. बी.के. शुक्ला ने बताया कि गुप्तकाशी के समीप घायल श्रद्धालु की तबियत अधिक खराब होने के कारण जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तत्काल घायल श्रद्धालु को गुप्तकाशी से एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक 2 श्रद्धालुओं के सिर में पत्थर से चोट लगने के कारण एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है तथा 19 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर बीमार एवं घायल व्यक्तियों को केदारनाथ से फाटा तक एयर लिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 21 श्रद्धालुओं को एयर लिफ्ट किया जा चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...