Home उत्तराखंड न्यूज़ खटीमा में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये वस्तुओं एवं उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

खटीमा में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये वस्तुओं एवं उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन

विकास खंड खटीमा में विकास खंड सभागार तथा राणा थारू विकास भवन में भव्य रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 26 से 30 अगस्त तक इस प्रदर्शनी का आयोजन खटीमा के दीनदयाल पार्क में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुएं तथा उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 24 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 92 विकास खंडो के साथ-साथ खटीमा में भी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित कर किया गया।

इसके अन्तर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं की विक्रय प्रदर्शनियों का आयोजन प्रदेश के 92 विकास खंडो के साथ-साथ खटीमा में भी हो रहा है।

विकास खंड खटीमा में विकास खंड सभागार तथा राणा थारू विकास भवन में भव्य रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। 26 से 30 अगस्त तक इस प्रदर्शनी का आयोजन खटीमा के दीनदयाल पार्क में किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुएं तथा उत्पाद जैसे राखी, मूंज घास से बने विभिन्न हैंडीक्राफ्ट, गाय के गोबर से निर्मित हवन सामग्री, टैडी बीयर खिलौने, ऐपण कला चित्रकारी, कान्हा जी के कपड़े, मंडुवा से बने बिस्किट, कुमाऊँनी तथा थारू जनजाति के पारंपरिक परिधान, विभिन्न पारंपरिक पकवान, आदि प्रदर्शनी में बिक्री हेतु स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किए गए हैं।

आज 30 अगस्त 2023 को जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर उनके द्वारा स्टॉलों से खरीदारी कर स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर लोगों द्वारा भी स्टॉलों से वस्तुओं की जमकर खरीदारी की जा रही है।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग का प्लेटफार्म मिल रहा है तथा यह उनके सशक्तिकरण तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। प्रदर्शनी विकासखंड खटीमा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...