Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 24 मार्च से आगामी 30 मार्च तक कई विकासखंडों में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

24 मार्च से आगामी 30 मार्च तक कई विकासखंडों में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशन पर जारी रोस्टर के अनुसार जनपद के समस्त विकासखंड़ों में बीते 24 मार्च से आगामी 30 मार्च तक सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम के तहत विकासखंड पोखड़ा में 16 लोगों को अंत्योदय गैस कनेक्शन, 13 को कृषि यंत्र, 12 लोगों को पशुओं के लिए दवाई तथा स्वास्थ्य शिविर में 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही तीन युवा मंगल दल व तीन महिला मंगल दलों को विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन्हें प्रथम पुरस्कार 1500, द्वितीय 1000 व तृतीय पुरस्कार 500 चैक के माध्यम से दिया गया।

विकासखंड कल्जीखाल में 112 परिवार रजिस्ट्री, 5 आधार कार्ड, 5 जाति प्रमाण पत्र, 5 पर्वतीय दस्तावेज बनाये गये तथा 8 लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वहीं विकासखंड जयहरीखाल व द्वारीखाल में भी बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं से लाभाविंत किया गया।

शिविर में विधायक लैंसडाउन मंहत दिलीप रावत, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी पोखड़ा ओमप्रकाश रावत, खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल हरेंद्र कोहली, सांसद प्रतिनिधि राय सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि पौड़ी प्रहलाद रावत सहित अन्य अधिकारी व आम जनमानस उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...