Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कोटद्वार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की दी गई जानकारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कोटद्वार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की दी गई जानकारी

विधानसभाग अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये गये तथा लोगों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही फरियादियों की समस्याएं सुनी व उनको सरकारी योजनाओं की सहायता दिलवाने हेतु सहमती की गयी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हुई विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन भरे गये तथा मौके पर ही मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता का सत्यापन किया गया, जिसमें साथ ही साथ दिव्यांग पेंशन आवेदन भी भरवाये गये। मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनपद के बहुत से विभागों द्वारा अपने माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभाविंत किया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में सम्मलित किया गया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से लाभाविंत करने, समय-समय पर ऐसे शिविर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को अपने छोटे-मोटे कार्यो के लिए अनावश्यक रूप से जनपद मुख्यालय की दौड़ ना लगानी पड़े।

उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्मय से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न औपचारिक्ताओं को पूरा करने के लिए एक ही स्थान पर विभागीय अधिकारी और कार्मिक उपलब्ध होते हैं, जिससे लोगों को सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज कल्याण के माध्यम से विभिन्न पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए मौके पर मेडिकल बोर्ड को भी आमंत्रित किया गया था। जिससे मौके पर ही दिव्यांगता की स्थिति का निर्धारण होने से अधिक लोगों को दिव्यांग पेंशन की परिधि में लाभ मिल पायेगा।

इस दौरान समाज कल्याण विभाग के पास 150 से अधिक पेंशन से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण करते हुए उस पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, डेयरी, राजस्व विभाग, जिला सैनिक कल्याण विभाग, सेवायोजन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (शहरी-ग्रामीण), नगर निगम कोटद्वार, जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी, बाल विकास विभाग, सहकारिता, पर्यटन, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये तथा लोगों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई व योजनाओं से लाभाविंत भी किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, अध्यक्ष मंडी परिषद कोटद्वार सुमन कोटनाला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, सहित संबंधित अधिकारी, कार्मिक व आमजनमानस उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...