Home उत्तराखंड न्यूज़ यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया।

देशभर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता को लेकर बच्चों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह आयोजन नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के तत्वधान में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता संस्कार, स्वच्छता स्वभाव पर चित्रकला प्रतियोगिता की गई जिसमें विद्यालय के कक्षा तीन से कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय में आयोजित चित्रकला में छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त विषय में बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाए गए। चित्रकला प्रयोगिता के पश्चात छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी देकर अपने आस-पड़ोस में सभी को जागरूक करने तथा स्वच्छता के महत्व को बताया गया।

विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता के पश्चात स्वच्छता अभियान चलाकर आस-पास साफई करके लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आये सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के जिन छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उन बच्चों को ट्राफी प्रदान की गई। उनके नाम इस प्रकार से हैं – कक्षा तीन से 5वीं तक के छात्र – अन्नया (II) ने प्रथम, अरनव ने द्वितीय तथा क्रिश चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में कक्षा 6 से 8वीं तक की आरूषी भाटिया ने प्रथम, वैभव रावत ने द्वितीय तथा अदिति चौहान से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर हिंसर संस्था की प्रमुख स्वतंत्री बंधानी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, यदि हम खुद व आप-पास के वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तो हम कई प्रकार की छोटी-छोटी बीमारियां होने से बच सकते हैं। इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को जीवन में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना चाहिए और अपने घर-परिवार में भी सभी को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा रावत ने चित्रकला विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रंगों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। रंग हमें ताकतवर बनाकर हमारे जीवन को बौद्धिक चेतना से भर देते हैं और हमें सांत्वना का बोध कराते हैं। लेकिन ये सभी चीजें विभिन्न रंगों से हमें मिलती हैं। उदाहरण के लिए हरा रंग हमें प्रकृति से जोड़ता है तो वहीं लाल रंग संवेदनशीलता, जोश और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व कर करता है। रंगों में मन को जागृत करने की क्षमता होती है। इसलिए जीवन में रंगों का होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत नौगांव के अधिशासी अधिकारी, हिसंर संस्था से स्वतंत्री बन्धानी, विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा रावत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, सुनील लोहानी, दर्शन गैरवाल एवं दीपक आदि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...