Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंचम केदार धाम कल्पेश्वर में राम मंदिर को लेकर की गई स्तुति, महिलाओं ने निकाली दिव्य कलश यात्रा
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

पंचम केदार धाम कल्पेश्वर में राम मंदिर को लेकर की गई स्तुति, महिलाओं ने निकाली दिव्य कलश यात्रा

इस दौरान कल्पेश्वर मंदिर परिसर के आसपास वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कल्पेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष रावत, मंदिर के पुजारी हरि सिंह, भरकी ग्राम प्रधान मंजू देवी, गोविन्दी देवी, रजनी देवी, सविता देवी, आरती देवी, रामरी देवी आदि महिलाएं शामिल थी।इसके अलावा नगर पालिका व पंचायत के तत्वाधान में पोखरी के विनायकधार स्थित हनुमान मंदिर, नन्दप्रयाग में चंडिका मंदिर, पीपलकोटी में तेलेश्वर मंदिर, थराली के बेतालेश्वर महादेव मंदिर, नगर पालिका जोशीमठ के कल्पनाथ मंदिर, विष्णु प्रयाग संगम, कर्णप्रयाग के शिव एवं वाल्मीकि मंदिर, गोपेश्वर में दीनदयाल उपाध्याय पार्क, पपडियाणा स्थित नंदा देवी मंदिर में जन सहभागिता से विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के साथ राम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...