Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर किसान मेला का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2023 तक होगा
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर किसान मेला का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2023 तक होगा

विश्वविद्यालय में किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 114वां अखिल भारतीय किसान मेला 6 से 9 अक्टूबर 2023 को विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा।

विश्वविद्यालय में किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 114वां अखिल भारतीय किसान मेला 6 से 9 अक्टूबर 2023 को विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा।

समिति के सदस्य सचिव एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जे.पी. जायसवाल द्वारा बैठक का संचालन किया गया। बैठक में किसान मेला के सलाहाकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस बैठक में किसान मेले से संबंधित कई बिन्दुओं जैसे किसान मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु समितियों का निर्धारण, मेले में किसान गोष्ठी के दौरान दिये जाने वाले वैज्ञानिकों के व्याख्यान, विभिन्न शोध केन्द्रों पर किसानों का भ्रमण, प्रगतिषील कृषकों को सम्मान, स्टाल धारकों को पुरस्कार वितरण, मेले के सफल आयोजन हेतु प्रस्तावित बजट इत्यादि पर चर्चा की गयी।

डॉ मनमोहन सिंह चौहान द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि किसानों को उत्तम बीजों के विक्रय के दौरान उनको कठिनाई न हो और किसान मेले में आने वाले कृषकों को उनको रूकने की समुचित व्यवस्था हो।

कुलपति द्वारा मेले में प्रगतिशील कृषक को आमंत्रित करने के लिए कहा गया ताकि उनके अनुभवों का लाभ मेले में आने वाले कृषकों को प्राप्त हो सके।

बैठक में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकगण, संयुक्त निदेशक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...