Home उत्तराखंड न्यूज़ पिरूल की पत्तियों से ग्रीस बनाने में पंतनगर विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पिरूल की पत्तियों से ग्रीस बनाने में पंतनगर विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट

पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों डॉ. ए.के. वर्मा, जैव रसायन विभाग, डॉ. टी.के. भट्टाचार्य, कृषि एवं शक्ति अभियांत्रिकी विभाग एवं छात्रा तरन्नुम, जैव रसायन विभाग द्वारा पिरूल की पत्तियों से ग्रीस बनाने में पेटेंट प्राप्त किया है।

उत्तराखंड के जंगल से लगभग 0.34 मिलियन हैक्टेयर चीड़ वन क्षेत्र है, जो प्रति वर्ष लगभग 2 मिलियन टन पिरूल (चीड़ के पत्ते) का उत्पादन करता है जिसके ठीक से रख-रखाव नहीं होने के कारण हर वर्ष उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से लाखों रूपये की बौद्धिक सम्पदा का नुकसान होता है।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. ए.के. वर्मा के निर्देशन में पिरूल से बायोग्रीज बनाने में सफलता प्राप्त की गयी है जो जैव अपघटनीय एवं पर्यावरण अनुकूल है। यह ग्रीस बॉल वियरिंग की घर्षण कम करने के साथ जंगरोधी है। साथ ही उत्तराखंड के ग्रामीण पिरूल को बेच कर धन अर्जित कर सकेंगे और वनाग्नि पर भी अंकुश लगेगा।

ग्रीस बनाने में, पिरूल के पत्तों को ऑक्सीजन रहित वातावरण में जलाकर जैव आयल निकाला जाता है फिर उसको वसा एवं लिथिन हाइड्रोक्साइड से बने घोल में उचित तापमान पर मिलाया जाता है। इस विधि को हासिल करने में वैज्ञानिकों को 2 वर्ष का समय लगा।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने वैज्ञानिकों को पेटेंट मिलने पर बधाई दी और डॉ. जे.पी. मिश्रा, सी.ई.ओ. पेटेंट कार्यालय को पेटेंट हासिल करने पर शुभकामनाएं दीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...