Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शहर मैं अवैध शराब की बिक्री पर फूटा लोगों का गुस्सा
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

शहर मैं अवैध शराब की बिक्री पर फूटा लोगों का गुस्सा

तीर्थनगरी में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहर में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने आईडीपीएल पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऋषिकेश शहर में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी नहीं रूकी तो वो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बता दें कि ऋषिकेश शहर में अवैध शराब की ब्रिकी का मामला पहले भी कई बार उठ चुका है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आईडीपीएल पुलिस स्टेशन  पहुंचे, जहां लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सीओ संदीप नेगी लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए आईडीपीएल पुलिस स्टेशन आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी भावनाओं को समझा।

सीओ संदीप नेगी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस को पहले से ही निर्देशित किया हुआ है और अधिक कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...