पहाड़ की संस्कृति अनोखी है। प्रकृति प्रेम उत्तराखंड के रग-रग में बसा हुआ है। पहाड़ियों की इसी विशिष्ट संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है फूलदेई। प्रकृति का रंग लोक संस्कृति के रूप में मौजूद रहता है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज बच्चों के साथ सीएम आवास पर लोकपर्व फूलदेई त्योहार मनाया।
उन्होंने बच्चों के साथ की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया, ‘आज अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोकपर्व “फूलदेई” त्योहार मनाया। वसंत ऋतु का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं।’
आज अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोकपर्व "फूलदेई" त्योहार मनाया।
वसंत ऋतु का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूँ।#फूलदेई pic.twitter.com/8xIJvsKvzI
— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) March 14, 2021
देवभूमि में इस त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है। बच्चे आज सुबह ही घर-घर जाकर लोगों की देहरी पर फूल चढ़ाते रहे। उसके बदले में लोग इन नौनिहालों को श्रद्धा से गुड़-चावल प्रसाद के रूप में दिए। बच्चों की आस्था से जुड़े इस त्योहार में लोगों की संपन्नता के लिए प्रार्थना की जाती है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर उत्तराखंड के लोगों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व ‘फूलदेई’ की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए, ऐसी कामना करता हूं।’
देवभूमि की संस्कृति के पारंपरिक लोकपर्व 'फूलदेई' की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नव ऊर्जा, नव उल्लास का प्रतीक वसंत ऋतु का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य लाए ऐसी कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 14, 2021
सीएम तीरथ सिंह ने फूलदेई की शुभकामनाएं देने के लिए अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने लिखा केंद्रीय गृहमंत्री माननीय @AmitShah जी ने उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व फूलदेई की शुभकामनाएं प्रेषित की है। बहुत-बहुत आभार गृहमंत्री जी।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। प्रकृति के इस त्यौहार की बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण, हमारी संस्कृति में है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परम्पराओं से लगाव बना हुआ है।
आज बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोकपर्व "फूलदेई" त्योहार मनाया। वसंत ऋतु का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूँ। pic.twitter.com/HCEPqp8QWR
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 14, 2021
उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को फूलदेई त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाई ने सीएम को दी बधाई
लोकपर्व फूलदेई की बयार के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर राज्य के नये सीएम तीरथ सिंह रावत को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविवार की सुबह नगर निगम महापौर अपने पति डॉ. हेतराम ममगाई के साथ सीएम आवास पहुंची जहां उन्होंने पतित पावनी मां गंगा की पवित्र गंगा जली मुख्यमंत्री को भेंट कर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। महापौर ममगाई ने बताया कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्योहार सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। महापौर ने इस मौके पर राज्य के नए मुखिया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की।


Leave a comment