Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी ऋषिकेश एम्स से कई राज्यों में बनाए गए 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को करेंगे समर्पित
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पीएम मोदी ऋषिकेश एम्स से कई राज्यों में बनाए गए 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। वह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीएम केयर्स फंड से देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा, मैं सात अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखंड में रहूंगा। देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लगे 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। यह बड़े सार्वजनिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा ढांचा है।

पूरे देश में कुल 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स के तहत वित्तपोषित किया गया है, जिनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों को चालू किया गया है, जिससे प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। यह कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्‍मक उपायों का प्रमाण है।

देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और दुगर्म भू-भाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से क्रियान्वित किया गया था।

7,000 से अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है। वे एक सशक्‍त वेब पोर्टल के माध्यम से अपने कामकाज एवं निष्‍पादन की तत्‍काल निगरानी के लिए एक एम्बेडेड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डिवाइस के साथ होते हैं।

यह भी देखें – पीएम मोदी के ऋषिकेश आने की तैयारी पूरी, सीएम बोले कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए

कोरोना काल के बाद पीएम मोदी के देवभूमि के पहले दौरे की व्यापक तैयारी की गई है। सीएम धामी ने खुद कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा और नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए किसी बूस्टर डोज की तरह है। भाजपा की कोशिश है कि पीएम मोदी के दौरे के जरिये चुनाव की तैयारियों को तेज किया जाए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...