Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुलिस की गाड़ी और फौजी के ट्रक की हुई टक्कर,जमकर हुई बहसबाज़ी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पुलिस की गाड़ी और फौजी के ट्रक की हुई टक्कर,जमकर हुई बहसबाज़ी

भगवानपुर में पुलिस की कार से फौजी का ट्रक टकरा गया। बहसबाज़ी के बीच आर्मी जवान व पुलिस जवान के बीच हुई हाथापाई।

आर्मी के जवान और पुलिस के बीच उस समय कहासुनी हो गई। जब आर्मी की गाड़ी दरोगा की गाड़ी से टकरा गई, इसी बात को लेकर दरोगा और आर्मी के जवानों में कहासुनी हुई, देखते ही देखते लोगो का भीड़ लग गयी, लोगो की भीड़ आर्मी के जवानों के पक्ष में नारेबाजी करने लगी जबकि दरोगा और कांस्टेबल आर्मी की गाड़ी को रोककर खड़े गए, इसी बीच दरोगा और आर्मी जवानों के बीच कहासुनी भी हुई, जबतक और पुलिस आ पाती तबतक भीड़ ने आर्मी की गाड़ी को भगा दिया।

दरअसल जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाने में तैनात दरोगा अनिल सिंह बिष्ट अपनी निजी कार से रुड़की से भगवानपुर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार रामनगर के समीप पहुँची तो पीछे से आरही आर्मी की गाड़ी से साइड लग गई, जिसमे दरोगा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा ने आर्मी की गाड़ी को रोकते हुए कार्रवाई की बात कही, जिसके बाद आर्मी के जवानों और दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया, मौजूद लोगों की भीड़ आर्मी के पक्ष में उतर आई और आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आर्मी की गाड़ी को निकाल दिया।

दरोगा अनिल बिष्ट ने बताया कि वह रुड़की से भगवानपुर थाने जा रहे थे, इसी बीच उनकी गाड़ी में आर्मी की गाड़ी ने टक्कर मार दी, जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बदसुलूकी की है, भीड़ ने भी उन्हों भगाने का काम किया है, उच्चाधिकारियों को बता दिया है, मुकदमा लिखवाया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...