पिथौरागढ़ के सीमांत स्कूल द एशियन एकेडमी के पूर्व छात्र प्रज्ज्वल पांडेय को अमेजन से 44 लाख पैकेज की नौकरी मिली है इससे पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। द एशियन स्कूल के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने बताया कि बचपन से ही मेधावी रहे प्रज्ज्वल पांडेय ने एशियन स्कूल से इंटर की पढ़ाई करने के बाद भीमताल से बीटेक कम्प्यूटर सांइस में किया और बतौर इंटर्न अमेजन के साथ जुड़े। उनके कार्य से प्रभावित होकर कंपनी ने उन्हें ऑफर दिया है। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा है।
स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा जिन उद्देश्यों को लेकर विद्यालय की स्थापना की गई थी, उसे पाने में विद्यालय कामयाब रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिष्ठित पदों में कार्य कर विद्यालय और सीमांत जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रज्ज्वल पांडेय के पिता जगदीश पांडेय पूर्ति विभाग से सेवानिवृत्त हो गए हैं। माता गीता पांडेय गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि प्रज्ज्वल 18 जुलाई को ज्वाइनिंग करने जा रहे हैं। प्रज्ज्वल पांडेय अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. कमल घनसाला ने प्रज्ज्वल पांडेय को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर हो चुका है और इसका श्रेय केवल बच्चों को जाता है जो शिक्षकों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं। आगे चलकर यह बच्चे देश दुनिया में राज्य और स्कूलों का नाम रौशन कर रहे हैं।


Leave a comment