Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तेज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तेज

श्री केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने के लिए कार्य शीघ्रता से शुरू करें ताकि संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डीडीएमए द्वारा आज से ही केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटवाने का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए आज 25 कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रा मार्ग एवं धाम में बर्फ हटवाने के लिए निरंतर कार्मिकों की बढोतरी करते हुए 5 मार्च, 2023 तक यात्रा मार्ग एवं धाम से बर्फ हटवाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...