Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रीतम सिंह को मिली छत्तीसगढ़ चुनाव की अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

प्रीतम सिंह को मिली छत्तीसगढ़ चुनाव की अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं इसके लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसके अलावा मीनाक्षी नटराजन को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अब इन दोनों लोगों के कंधों पर छत्तीसगढ़ राज्य में दोबारा से कांग्रेस की सरकार कैसे बनाई जाये इसके लिए यह लोग क्या रणनीति बनाये इन सबकी जिम्मेदारी अब इन लोगों को मिली है।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में सत्ता और संगठन में भी बदलाव किया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

प्रीतम सिंह उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड की चकराता विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्हें उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रीमत सिंह को सरल स्वभाव का माना जाता है और उनकी जौनसार क्षेत्र में खासी पकड़ है।

प्रीतम सिंह सबसे पहले वर्ष 1993 में चकराता विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। उत्तराखंड गठन के बाद से वह लगातार चकराता सीट से विधायक हैं। वर्ष 2002 की एनडी तिवारी सरकार, वर्ष 2012 की विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

प्रीतम सिंह को उत्तराखंड सरकार में गृह, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लघु सिंचाई और पिछड़ा क्षेत्र विकास जैसे अहम मंत्रालयों को संभालने का व्यापक अनुभव है। प्रदेश और केंद्रीय संगठन में भी प्रीतम सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई हैं। उनके नाम अपनी विधानसभा क्षेत्र में कई उपलब्धियां दर्ज हैं।

उन्होंने जौनसार-बावर के त्यूणी, चकराता और कालसी में तीन तहसीलों का निर्माण, चकराता, त्यूणी व क्वांसी में तीन डिग्री कॉलेज की स्थापना करवाई। त्यूणी में नियमित पुलिस थाना और कांडोई-भरम में पशु चिकित्सालय की स्थापना का श्रेय भी उन्हीं के नाम दर्ज है। इसके अलावा महासू मंदिर हनोल, लाखामंडल और चकराता के टाइगर फॉल में भी उन्होंने पर्यटन विकास के कई कार्य करवाए।

प्रीतम सिंह का जन्म 1958 में देहरादून में एक राजपूत परिवार में हुआ था। प्रीतम सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा के आठ बार विधायक रहे स्वर्गीय गुलाब सिंह के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनके पिता उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री थे। सन् 1985 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्विरोध सदस्य के रूप में भी चुने गए।

उन्होंने अपनी सियासी पारी 1988 में चकराता के ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के रूप में शुरू की। वर्ष 1993 में वह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चकराता से विधायक चुने गए। वर्ष 2009 में चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उत्तराखंड राज्य के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...