रामनगर के रिजॉर्ट में देह व्यापार और शराब पार्टी का भंडाफोड़, 52 पुरुष व 10 महिलाएं गिरफ्तार, होटल सील

रामनगर के रिजॉर्ट में देह व्यापार और शराब पार्टी का भंडाफोड़, 52 पुरुष व 10 महिलाएं गिरफ्तार, होटल सील

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित सांवल्दे के एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार, अवैध शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 पुरुषों और एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक (जीएम) मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है और पूरे मामले में 52 आरोपियों के साथ-साथ फरार जीएम के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में बिना अनुमति शराब पार्टी आयोजित की जा रही है, जहां बाहरी राज्यों से आई युवतियों के साथ अश्लील गतिविधियां और कथित देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रिजॉर्ट पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि रिजॉर्ट के अंदर तेज संगीत के बीच शराब पार्टी चल रही थी। कई लोग महिलाओं के साथ डांस कर रहे थे और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मौके पर अश्लील हरकतें भी की जा रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि पकड़ी गई महिलाओं में एक नाबालिग किशोरी भी शामिल है, जिसके बाद मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने मौके से तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, दस-दस रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद नकली नोटों का उपयोग कथित तौर पर डांस के दौरान उड़ाने के लिए किया जा रहा था। सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट के प्रवेश रजिस्टर की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार, रिजॉर्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति की विधिवत एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी। सुरक्षा और नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए प्रशासन ने रिजॉर्ट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी मेरठ निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह कृषि उपकरण बनाने वाली एक कंपनी का मालिक है। उसने पुलिस को बताया कि कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस के अनुसार, करीब 10 दिन पहले उपेंद्र ने रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, युवतियों और अन्य विशेष व्यवस्थाओं की मांग की थी। इसके बाद चार और पांच जुलाई के लिए दो लाख 20 हजार रुपये में रिजॉर्ट बुक कराया गया था।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि युवतियों की व्यवस्था कंपनी के कर्मचारी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से की गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक युवती के लिए करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा युवतियों को कहां से लाया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 52 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिजॉर्ट का जीएम फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रिजॉर्ट में इस प्रकार की गतिविधियां पहले भी संचालित होती रही हैं या नहीं।

एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मामले में 52 आरोपियों समेत फरार रिजॉर्ट जीएम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 और 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार जीएम की तलाश जारी है और पूरे देह व्यापार नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this