Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्णागिरि : श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, नौ घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

पूर्णागिरि : श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, नौ घायल

पिथौरागढ़ हाइवे पर ककराली गेट के पास श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन ओवर टेक करने के प्रयास में रेलिंग से टकराकर सड़क में पलट गई। इससे सवारियों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से निकाला। नौ घायलों काे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों टीम घायलों के इलाज में जुटी रही। सभी श्रद्धालु यूपी के जिला कासगंज के आपस में रिश्तेदार और परिचित हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पिथौरागढ़ हाइवे पर ककराली गेट तड़ागी पेट्रोल पंप के पास मैक्स संख्या यूके03टीए 0170 का चालक मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं को लेकर ठूलीगाड़ को जा रहा था। इस बीच श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस संख्या यूके 07पीए3476 के आगे जाने पर मैक्स चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस पर मैक्स का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया और मैक्स रेलिंग तोड़कर सड़क में पलट गई। इससे मैक्स सवार 18 श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और मैक्स से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...