Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येल्लो अलर्ट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येल्लो अलर्ट

पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन संभावनाएं गलत साबित हुईं। अब 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।मानसून के दस्तक देने से पहले राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है।

राजधानी दून में वैसे तो आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में गर्जना संग बारिश की संभावना है। सिंह के मुताबिक, जहां तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का सवाल है, तो मानसून के 28 जून के बाद ही सक्रिय होगा।बताया कि मानसून काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।

उधर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान है। पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था, जिससे लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...