Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनाने के लिए राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सांसद निधि से 15 करोड़ की राशि जारी करने का किया अनुरोध
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनाने के लिए राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सांसद निधि से 15 करोड़ की राशि जारी करने का किया अनुरोध

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी राज्य के जन सरोकारों के कामों में हमेशा लगे रहते हैं और उत्तराखंड से राज्यसभा के नेता के रूप में केंद्रीय मंत्रियों तक उत्तराखंड की बात को पहुंचाने की अहम कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। वह लगातार उत्तराखंड के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब उन्होंने पौड़ी जिले में तारामंडल और पर्वतीय संग्रहालय बनाने के लिए अपने सांसद निधि से 15 करोड़ रूपये एक साथ जारी करने के लिए अनुरोध किया है। जिससे कि इस क्षेत्र में तारामंडल और पर्वतीय संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा।

अनिल बलूनी ने बताया कि वह एक महत्वपूर्ण सूचना साझा करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि राज्यसभा सांसद होने के नाते अपने रचनात्मक प्रयासों के तहत ऐतिहासिक नगर पौड़ी में एक तारामंडल (प्लैनेटेरियम) और माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) की स्थापना हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगभग लगभग एक हैक्टेयर वन भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने वन मंत्रालय भारत सरकार का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में समस्त कार्रवाई पूर्ण की गई।

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी नगर के पर्यटन और उत्तराखंड के विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु एक ही परिसर के भीतर दो महत्वपूर्ण संस्थान प्लैनेटेरियम और माउंटेन म्यूजियम की स्थापना होगी। जिसके लिए मैंने अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि अवमुक्त की है। शेष राशि विभिन्न सीएसआर मद एवं सहयोग के द्वारा एकत्र करके इस महत्वपूर्ण संकल्प को पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रथम चरण के प्रयास की संकल्पना है। द्वितीय चरण में इस परिसर के भीतर अनेक रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों हेतु इको पार्क तथा साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी।

पौड़ी नगर की अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। यह पौड़ी नगर को तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। यह भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...