Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 8 हजार पदों पर शुरू होने जा रही भर्ती
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 8 हजार पदों पर शुरू होने जा रही भर्ती

उत्तराखंड में बीते चार महीनों में जिस तरह से मुख्यमंत्री बदले उससे कई तरह के सवाल भी उठे। हालांकि जब प्रदेश के अब तक के सबसे युवा सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली तो समझा गया कि वह युवाओं के हित में काम करेंगे। अब सरकार भी उसी दिशा में बढ़ रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू किया। अगले चुनाव से पहले सरकार के पास अब करीब 6 महीने का ही समय बचा है। सीएम धामी ने कुल 24 हजार पदों पर भर्ती करने की रणनीति बनाई है। अच्छी खबर यह है कि इनमें से 8 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में 24 हजार पद खाली चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था और जानकारी मिल गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक तिहाई यानी करीब 8 हजार पदों पर भर्ती अगले एक महीने में शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में सिंचाई, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व समेत कई क्षेत्रों में पद खाली हैं। इनमें से कई विभागों में काफी समय से समूह ग की भर्तियां नहीं की गई हैं। पिछले साल भर्ती शुरू होने की खबरें आई थीं लेकिन कोरोना के चलते सब लेट हो गया।

अब दूसरी लहर लगभग नियंत्रण में है और ऐसे में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम धामी के पास कार्यकाल के हिसाब से समय कम है और उन्होंने दोतरफा खुद को साबित करना है। एक तरफ उन्होंने जनहित और युवाओं के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी को अगले चुनाव में सफलता दिलाने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...