Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा संगठन में फेरबदल शुरू, प्रदेश में 18 जिला अध्यक्ष घोषित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

भाजपा संगठन में फेरबदल शुरू, प्रदेश में 18 जिला अध्यक्ष घोषित

भाजपा का नेतृत्व लंबे समय से संगठन में बदलाव की तैयारियों में जुटा हुआ था। 2027 की चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा ने सोमवार को 18 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में आधे से अधिक पूर्व जिलाध्यक्षों को फिर से रिपीट किया गया है। वहीं कुछ को बदला गया है। लंबे समय तक चली चुनावी कवायद के बाद अब फाइनल सूची जारी कर दी गई है जिसमें देहरादून महानगर अध्यक्ष के पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल तथा पछुआ दून का जिला अध्यक्ष मीता सिंह व परवादून का जिला अध्यक्ष का कार्य भार राजेंद्र तड़ियाल को सौंपा गया है।

बीते दो विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता पर काबिज रहने वाली भाजपा को 2027 की चुनावी तैयारियों का पूरी तरह से एहसास है। यही कारण है कि वह अभी से चुनावी तैयारियों में जुट चुकी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मजबूत संगठन के दम पर वह तीसरी बार चुनाव जीत सकती है। इसलिए सांगठनिक मजबूती भाजपा की पहली प्राथमिकता है। चुनावों में जिला अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है इसलिए चुनाव से 2 साल पहले ही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

उधर अपना कार्यकाल पूरा कर चुके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ के स्थान पर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना भी इसी माह संभव है। आज जो जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है उसमे देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल रिपीट किये गये है। वहीं मीता सिंह पछुवादून की जिलाध्यक्ष बनायी गयी है। नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चंपावत में गोविंद सामंत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। परवादून जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेन्द्र तडियाल को सौंपी गयी है। कोटद्वार में राज गौरव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तरकाशी मेें नागेन्द्र चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो पहले जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

अल्मोड़ा में महेश नयाल को जिलाध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है। बागेश्वर में बंसती देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। टिहरी में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उदय रावत को सौंपी गयी है। पौड़ी में कमल किशोर रावत व रूद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चमोली में राजपाल बर्थवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रूद्रपुर में कमल जिंदल व रूड़की में डा. मधू सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। काशीपुर में जिलाध्यक्ष मनोज पाल को बनाया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...