Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदले गये
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदले गये

कई दिनों के कयास लगाये जा रहे थे कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया।

इससे पहले भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री को मुंबई यात्रा के दौरान उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है।

उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा प्रधानमंत्री से प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है। भगत सिंह कोश्यारी भारतीय राजनीति में उत्तर भारत का एक परिचित नाम हैं। उन्होंने देश के बड़े आर्थिक सूबे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में 31 अगस्त 2019 को राज्यपाल की शपथ ली थी। कुछ समय तक उन्होंने गोवा के राज्यपाल का भी दायित्व संभाला था।

इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों के राज्यपाल के स्थानों में भी फेरबदल किया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल तो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...