Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कर्नल कोठियाल के यूथ फाउंडेशन की बड़ी पहल, 20 बेड का अस्पताल खोला, जरुरतमंदों को पहुंचा रहे निशुल्क ऑक्सीजन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कर्नल कोठियाल के यूथ फाउंडेशन की बड़ी पहल, 20 बेड का अस्पताल खोला, जरुरतमंदों को पहुंचा रहे निशुल्क ऑक्सीजन

उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक और अस्पताल जल्द शुरू होने वाला है। केदारनाथ धाम को संवारने वाले यूथ फाउंडेशन के संस्थापक रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने इस संकट की घड़ी में जनहित में बड़ी पहल की है।

सेना में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने का महाअभियान चलाने वाले कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कोरोना काल में बड़ी पहल की है। उनके जोशीले युवाओं की यूथ फाउंडेशन की टीम अब कोरोना मरीजों का इलाज और देखभाल करेगी। जी हां, कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों को एक नया विकल्प मिल गया है। कर्नल कोठियाल ने जीएमएस रोड सेवलाकलां में ऑक्सीजन सपोर्ट वाला 20 बेड का अस्पताल खोला है। बताया गया है कि जल्द ही प्रशासन की अनुमति मिलने वाली है।

यह अस्पताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों के सहयोग से चलेगा। दो जानेमाने डॉक्टर हरीश बसेरा और डॉ. अशोक लूथरा यहां सेवाएं देंगे। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ के तौर पर यूथ फाउंडेशन के युवा काम करेंगे। यह पूरी तरह से निशुल्क है। किसी से भी इन सेवाओं के लिए भुगतान नहीं लिया जाएगा।

आपको बता दें कि कोरोना के इस मुश्किल वक्त में उत्तराखंड में तेजी से नए मामले बढ़े हैं। देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में यूथ फाउंडेशन की इस पहल से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा यूथ फाउंडेशन के वॉलियंटर्स जरूरतमंदों को ऑक्सीजन पहुंचाने के काम में भी जुटे हैं। अभी तक 100 लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराई गई है। यूथ फाउंडेशन की ओर से निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है।

 

फाउंडेशन की जो टीम यहां काम करेगी, वह माउंट एवरेस्ट, केदारनाथ और म्यांमार प्रोजेक्टर में भी काम कर चुकी है। अच्छी बात यह है कि मरीजों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बाबा केदार की उत्सव डोली धाम के लिए रवाना, 17 को खुलेंगे कपाट

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...