Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून की हवा में बड़ रहा प्रदूषण स्तर, राजधानी का AQI पहुंचा 93 के पार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनहरिद्वार

देहरादून की हवा में बड़ रहा प्रदूषण स्तर, राजधानी का AQI पहुंचा 93 के पार

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 तक पहुंच गया है, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता ट्रैफिक, निर्माण कार्य और ठंड के साथ जमने वाला धुआं प्रदूषण को फिर से बढ़ा रहा है।

वादियों की नगरी, जहां सुबह की ठंडी हवा कभी सुकून देती थी, आज वही हवा धीरे-धीरे भारी होती जा रही है। दीपावली के बाद कुछ दिनों तक जब आसमान साफ़ और नीला दिखा, लोगों को लगा कि अब सांस लेना थोड़ा आसान होगा… लेकिन राहत ज़्यादा दिन टिक नहीं पाई। राजधानी की फिज़ाओं में फिर से धुआं, धूल और धुंध का मिश्रण घुलने लगा है।
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देहरादून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 दर्ज किया गया है, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है,  यानी हवा अभी ठीक-ठाक है, लेकिन खतरे की रेखा के पास।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से निर्माण स्थलों और ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में प्रदूषण का असर ज़्यादा देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा की गति और गिरी, तो आने वाले दिनों में राजधानी की हवा ‘खराब’ श्रेणी में जा सकती है। ऐसे में प्रशासन को सड़क किनारे पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों पर ढकाव और कचरा जलाने पर रोक जैसे कदम और सख़्ती से लागू करने होंगे।

राजधानी के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश और काशीपुर में भी वायु गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ से ऊपर दर्ज की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...