Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनिल बलूनी से की मुलाकात, कोटद्वार-दिल्ली के बीच रेल संचालन की स्वीकृति के लिए दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनिल बलूनी से की मुलाकात, कोटद्वार-दिल्ली के बीच रेल संचालन की स्वीकृति के लिए दी बधाई

उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की। कोटद्वार और दिल्ली के बीच रेल संचालन की स्वीकृति दिलाने को लेकर खंडूड़ी ने राजा भरत बाल्यकाल का चित्र भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर राज्यसभा सांसद का आभार व्यक्त किया।

कुछ समय पहले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पुनः मुलाकात की थी और दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से 01 सितम्बर को इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी।

दोनों नेताओं के बीच जिन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई उनमें कोटद्वार-दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा बेहद अहम रही। वहीं कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और रेल मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि जल्द ही यह ट्रेन शुरू कर दी जायेगी।

सांसद अनिल बलूनी की पहल पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी है। अब जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच यह ट्रेन चल सकती है।

गौरतलब रहे कि कोरोना काल के पहले गढ़वाल के द्वार कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डब्बे लगने बन्द हो गए थे लेकिन अब इनको दोबारा से शुरू किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...