मसूरी में आईटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस बस में 39 यात्री सवार थे। इस हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें से 10 घायलों को मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अस्पताल भेजा गया। एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास ये हादसा हुआ। वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते हुए आईटीबीपी के जवान और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कहा जा रहा है कि इस बस में करीब 39 यात्री सवार थे। जिनमें से काफी लोगों को चोटें आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम देहरादून सोनिका सिंह और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकरी ली। उसके बाद वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डीएम सोनिका सिंह और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है वह प्रथम दृष्टा बस के ब्रेक फेल हो से पूरा हादसा पेश आया है। उन्होंने कहा कि बस चालक द्वारा लोगों को बचाने के लिये पहले बस को पहाड़ से टकराई जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। उन्होंने कहा कि पूरा घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।


Leave a comment