Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट पर फिर बवाल, प्रीतम पंवार ने दिया जवाब
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट पर फिर बवाल, प्रीतम पंवार ने दिया जवाब

2022 के विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस में रार जारी हैं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि तमाम नहीं तो मेरे ऊपर ही ठीकरा फोड़ते हैं हार का जबकि जो मेरे से जुड़े हुए नेता हैं उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ा वही हरीश रावत ने यह भी कहा कि अगर हरीश रावत ना होता तो हमें कई पद मिल जाते यह उन नेताओं की सोच है।

हरीश रावत के इस बयान के बाद प्रीतम सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए साफ़ कहा कि कांग्रेस के जो 19 विधायक चुनकर आएं हैं वो पार्टी के बलबूते पर अपनी मेहनत से जीते हैं उसमे किसी नेता का कोई योगदान नहीं हैं वही प्रीतम सिंह ने साफ कहा की मैं कभी किसी शादी में जाकर राजनैतिक बात नहीं करता हूँ।

उनके अनुसार कुछ पद पार्टी देती हैं तो कुछ पद जनता देती हैं और मुझे जनता का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा हैं उनके अनुसार ये मेरा सौभाग्य है की हरीश रावत जैसा राष्ट्रीय नेता गाहे बगाहे मुझे याद करते रहते है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...