बैडमिंटन में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला साइना नेहवाल आज अपने पिता के साथ बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं।
सायना नेहवाल रविवार की सुबह लगभग 10 बजे केदारधाम पहुंची। साथ में सायना के पिता भी थे। केदारधाम में पूजा अर्चना के बाद लगभग 1 बजे सायना नेहवाल लौट गयीं।उन्होंने कहा कि केदारनाथ पहुंचना एक सपना पूरे होने जैसा होता है और उनके इस सपने को साकार करने में उत्तराखंड पर्यटन से मिले सहयोग के लिए उन्होंने आभार अभिव्यक्त किया।
इस मौके पर बद्री-केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नेहवाल व उनके पिता का पारंपरिक तरीके से का स्वागत किया।


Leave a comment