Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम में चल रही तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम में चल रही तैयारियों का लिया जायजा

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्य धाम स्थल में 03 जुलाई को उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम में आयोजित होने वाले शहीदों के आंगन की पवित्र माटी का प्रतिस्थापन समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने तथा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा 03 जुलाई को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्य धाम में निर्मित होने वाले अमर जवान ज्योति के निर्माण में 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को अमर जवान ज्योति में प्रतिस्थापित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने कहा शहीद के आंगन की मिट्टी के साथ साथ उत्तराखंड की 13 जिलों की सभी प्रमुख नदियों से एकत्रित पावन जल को भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) विशिष्ट अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टॉफ जनरल अनिल चौहान तथा वीर नारियां कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...