Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून सीएम तीरथ का ऐलान, सैन्य धाम के साथ बनेगा संस्कृति ग्राम
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

सीएम तीरथ का ऐलान, सैन्य धाम के साथ बनेगा संस्कृति ग्राम

उत्तराखंड में सैन्य धाम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच सीएम तीरथ ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भूमि पूजन के लिए उत्तराखंड आएंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाना पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम ने सैन्य धाम निर्माण के लिए गठित कमेटी की बैठक में कहा कि उत्तराखंड के अनेक सैनिक युद्ध में शहीद हुए हैं। शहीदों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम में लाया जाएगा। सीएम ने इसका निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम पुरुकुल क्षेत्र में सैन्यधाम के साथ ही संस्कृति ग्राम बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए अलग से कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

उरी आतंकी हमले में घायल उत्तराखंड का सपूत शहीद, पेट में लगी थी गोली

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार राज्य में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्यधाम को न केवल एक शहीद स्मारक, बल्कि आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की भी योजना है। सरकार का मकसद है कि सैन्यधाम देश के युवाओं को भारतीय सेना की वीर गाथाओं से परिचित कराए।

स्मारक के साथ संग्रहालय, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण युद्धों का विवरण तथा सेना से जुड़े उपकरण व हथियार प्रदर्शित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सैन्यधाम के लिए चार एकड़ जमीन सैनिक कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित हो गई है। सैन्यधाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...