कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कांडई से ग्वीलानी 5.550 किमी लंबे मोटर मार्ग स्टेज-1 फेज-16 धनराशि लागत रूपये 316.54 लाख, कंडोली पीड़ा से डोबा मोटर मार्ग फेज-20 का अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लम्बाई 5.10 किमी और रूपये लागत 346.49 लाख का लोकार्पण और कांडई से ग्वीलानी मोटर मार्ग स्टेज-2 फेज-17 के 5.550 किमी धनराशि लागत रूपये 330.4 लाख एंव 152.17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले वडडा-चैड़ मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2.750 है के स्टेज-2, फेज 19 का शिलान्यास भी किया। इस दौरान सतपाल महाराज ने कोटमल्ला में महिला मंगल दल को विधायक निधि से क्रय की गई सामग्री के साथ-साथ विकासखंड जयहरीखाल के अन्तर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु क्रय किए गए फर्नीचर का भी वितरण किया।
वहीं सतपाल महाराज द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के दुधारखाल इंटर कॉलेज एवं ग्राम थलदा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित विकासखंड जयहरीखाल के अन्तर्गत सतपुली-दुधारखाल-धारकोट 4 किमी मोटर मार्ग लागत धनराशि रूपये 42.80 लाख, 6 किमी लम्बे सतपुली-खैरासैण-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग लागत रूपये 110.25 लाख, गवाणा-कमरखेत-बन्दूण 2 किमी मोटर मार्ग लागत रूपये 158.66 लाख का लोकार्पण और धनराशि रूपये 56.33 लाख की लागत से बनने वाले 2 किमी लम्बे मोलखंडी अंकरी एवं मोलखंडी संकरी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन, वेद प्रकाश वर्मा, नवल किशोर, राजेंद्र रावत, शक्ति केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र, सुरेंद्र, महामंत्री अशोक बुडाकोटी, मनोहर खंतवाल, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह कश्यप सहित सभी बूथ अध्यक्ष, पालक बीएलओ एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।




Leave a comment