Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण में लिया भाग
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण में लिया भाग

जिला पर्यटन विकास विभाग के तत्वाधान में इन दिनों जनपद में प्रशिक्षित ट्रेनरों के माध्यम से अगल-अलग स्थानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं को बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कराया जा रहा है। बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आज बुआखाल से पौड़ी के फॉरेस्ट रूट तथा झंडीधार बुआखाल मार्ग पर बर्ड वाचिंग कराई गई।

जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने अवगत कराया कि जिन बच्चों ने बर्ड वाचिंग के लिए आवेदन किया था उनको बर्ड वाचिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनुभव रखने वाली टीम द्वारा बर्ड वाचिंग करायी जा रही है। जनपद के अगल-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के पक्षियां मिलती हैं। जो पक्षियां शहरों में नहीं दिखती हैं वह पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से दिख जाती हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को बर्ड वाचिंग कराई जा रही है। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को गाईड के रूप में कार्य कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा। आज 16 बच्चों ने बर्ड वाचिंग प्रोग्राम में भाग लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...