Home उत्तराखंड न्यूज़ सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने दिया मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने दिया मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

एक सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं।

आज एक सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं।

यह घटना लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल के पास हुई जब सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये तथा ड्राइवर गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही लक्सर और मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिस ट्रक से यह हादसा हुई उसको कब्जे में ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रूङकी मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से पूरी घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...