Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी, चढ़ाई के दौरान खाई में गिरी दोनों पर्वतारोही
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी, चढ़ाई के दौरान खाई में गिरी दोनों पर्वतारोही

उत्तराखंड के चमोली जिले के चौखंबा में फंस गए अमेरिका और ब्रिटेन के दो पर्वतारोहियों की तलाश के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश का अभियान सुबह आठ बजे शुरू किया गया। चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं। शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलीकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी है, जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है। शनिवार को दोनों विदेशी पर्यटकों की ढूंढखोज की जाएगी।

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। चढ़ाई के दौरान खाई में गिरे तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पर्वत पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बद्रीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया।

काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। ज्योर्तिमठ सेना के हेलीपैड से वायु सेना व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के द्वारा चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। पहले राउंड के सर्च अभियान करने के बाद अभी तक सफलता नहीं मिली है अब दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) द्वारा भेजे गए विदेशी पर्वतारोहण अभियान में शामिल पर्वतारोहियों के लॉजिस्टिक सामान तथा तकनीकी उपकरण नीचे गिर गए और इस कारण वे वहीं फंस गए। यह घटना 6500 मीटर की ऊंचाई पर चौखंबा में वृहस्पतिवार अपराहन लगभग तीन बजे हुई।

इस संबंध में सूचना मिलते ही चमोली के जिलाधिकारी द्वारा भारतीय रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) को बृहस्पतिवार रात 11 बजे पर्वतारोहियों के लिए अभियान शुरू करने का अनुरोध भेजा गया। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पूरा समन्वय और सहयोग किया जा रहा है। तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles