Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगा उत्सव 2023 में गंगा पुस्तक परिक्रमा के दूसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ, बच्चों के लिए नई पुस्तक ‘गंगा की यात्रा’ का विमोचन
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

गंगा उत्सव 2023 में गंगा पुस्तक परिक्रमा के दूसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ, बच्चों के लिए नई पुस्तक ‘गंगा की यात्रा’ का विमोचन

4 नवंबर, 2023 को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित गंगा उत्सव के अवसर पर ’गंगा पुस्तक परिक्रमा’ के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई।

गंगा पुस्तक परिक्रमा 7 नवंबर, 2023 को गंगोत्री से आरंभ होकर 11 जनवरी, 2024 को हल्दिया में समाप्त होगी। लगभग तीन महीने की इस यात्रा में गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर और कस्बे जैसे उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, छपरा, पटना, बेगूसराय, सुल्तानगंज, भागलपुर, साहिबगंज, बहारामपुर, कोलकाता और हल्दिया महत्वपूर्ण पड़ाव होंगे।

गंगा उत्सव के अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव देबाश्री मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित बाल पुस्तक ‘गंगा की यात्रा’ का विमोचन किया।

इस पुस्तक में सचित्र लघु कहानियों का संग्रह है, जिनकी रचना 11 से 14 वर्ष की आयु के पाठकों के लिए की गई है। यह पुस्तक गंगा नदी की ऐतिहासिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करती है।

गंगा नदी को प्रेरणा के रूप में लेते हुए, यह पुस्तक गंगा तट पर आयोजित विचार-विमर्शों की श्रृंखला ’गंगा किनारे, गंगा की बातें पर आधारित है, जिसमें संस्कृति, पर्यावरण, साहित्य, लोककथाएं, किंवदंतियां व नदी से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई है।

इस पुस्तक की कहानियाँ गंगा पुस्तक परिक्रमा के पहले संस्करण में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत से जुड़े लाखों पाठकों के साथ विभिन्न विषयों पर संपन्न हुए विचार-विमर्श और उनके जीवन में गंगा नदी के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय प्रभाव पर आधारित हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...