Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सचिव दीपक कुमार गैरोला ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात कर ‘मेरी योजना’ पुस्तक की भेंट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सचिव दीपक कुमार गैरोला ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात कर ‘मेरी योजना’ पुस्तक की भेंट

उत्तराखंड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला द्वारा आज भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से औपचारिक भेंट कर उन्हें उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य एवं केंद्र पोषित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित पुस्तक ‘मेरी योजना’ भेंट की।

दीपक कुमार गैरोला द्वारा बताया गया कि कैसे उत्तराखंड के दूर दराज में रह रहे ग्रामीण, योजनाओं की जानकारी के अभाव में उसका लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। इस पुस्तक के ग्राम सभा तक वितरण से उन योजनाओं के लाभ की जानकारी के साथ साथ उनकी पात्रता एवं प्रक्रिया की भी सही एवं सटीक सूचना प्राप्त कर योजनाओं का अधिकाधिक ले सकेंगे।

सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत कैसे हमारे जिलों के जिलाधिकारियों सहित जिलास्तरीय एवं मंडलीय अधिकारी दूर दराज़ के गांवों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति ज्ञात करने के साथ-साथ जन-चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का भी निदान करते हैं? उसके साथ ही ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’ एवं ‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’ शासनादेशों के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

एनएसए द्वारा संस्कृत विषय से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के अग्रेतर रोज़गार के सम्बंध में चर्चा के साथ ही संस्कृत में AI के प्रयोग को आगे बढ़ाने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा इस अनुसंधान हेतु भारत सरकार के सहयोग का भी आश्वासन दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...