Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहलगाम हमले मे चलते चारधाम यात्रा में सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

पहलगाम हमले मे चलते चारधाम यात्रा में सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

डॉग स्क्वायड के साथ चलेगा चेकिंग अभियानरू
पुलिस मुख्यालय विशेष सावधानियां बरतने संबंधी रोडमैप तैयार करने पर दे रहा जोर
सभी यात्री रजिस्ट्रेशन के आधार पर चारधाम की यात्रा पर आएंग
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद प्रदेश के सार्वजनिक स्थलों के साथ ही तमाम मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी पुलिस मुख्यालय विशेष सावधानियां बरतने संबंधी रोडमैप तैयार पर जोर दे रहा है। साथ ही पुलिस मुख्यालय, केंद्र सरकार से केंद्रीय रिजर्व बल राज्य को उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास कर रहा है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने आगे कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस मुख्यालय अपने स्तर से पीएसी लगा रहा है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में भी सिविल पुलिस की तरफ से अलर्ट किया गया है। लेकिन बॉर्डर में आईटीबीपी लगी हुई है। चारधाम यात्रा में भी पुलिस विभाग अलर्ट रहेगी, साथ ही केंद्र सरकार से केंद्रीय रिजर्व बल की मांग की गई है। जिस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला काफी संवेदनशील है। जिसको देखते हुए आगामी चारधाम यात्रा के दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए फोर्स की ब्रीफिंग और अलर्टनेस को बढ़ाया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...