वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

दैनिक जागरण ऋषिकेश के सीनियर रिपोर्टर व ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल (43) साल की अल्प आयु में देहांत हो गया। वह विगत कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का बीमारी के चलते आज निधन हो गया है। उनका हंसमुख चेहरा और बड़ों से लेकर छोटों को सम्मान देना दिल जीत लेता था। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत से ही बहुत कुछ सिखाया है। वह एक सरल और ज्ञानी पत्रकार थे उनसे जब भी बात करते थे तो उनका पहला शब्द यही होता था – कैसे हो भाई! घर में ठीक है सब ?

उनका उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन से समूची पत्रकार विरादरी में शोक की लहर है।

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा नौटियाल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रभु से दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

उत्तराखंड के सभी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सभी लोगों ने कहा है कि भगवान उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this