Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के लिए रास्तों से बर्फ हटाने का काम जोरों पर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए रास्तों से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

केदारनाथ यात्रा के लिए मार्च महीने के अंत तक रास्तों से बर्फ हटाने का काम पूरा हो जायेगा। अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है जिसके लिए 50 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं जिनकी तीन टीमें बनाई गई हैं जो यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थनों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से कर रहे हैं।

केदारनाथ यात्रा को देखते हुए बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ अधिकारियों धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है जिसके लिए 50 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं जिनकी तीन टीमें बनाई गई हैं जो यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थनों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से कर रहे हैं।

सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजवीर सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों में सड़क किनारे पड़े मलवे को हटाने एवं क्षतिग्रस्त पुस्तों का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...